Search This Blog

Friday, December 2, 2022

CURRENT AFFAIRS ( 04.10.2022 )

04 October Current Affairs 


1. जानवरों की सुरक्षा के लिए हर वर्ष विश्व पशु कल्याण दिवस कब मनाया जाता है?
Ans. 4 अक्टूबर - प्रतिवर्ष 4 अक्टूबर को विश्व पशु कल्याण दिवस के रूप में मनाया जाता है। पशुओं के प्रति प्रेम प्रकट करना ताकि उनका जीवन सक्षम और बेहतर हो सके और कल्याण मानकों में सुधार करना और व्यक्तियों, समूह और संगठनों का समर्थन प्राप्त करना.

2. हाल ही में किसे महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
Ans. डॉ. आलोक सक्सेना - अखिल भारतीय कांग्रेस सामाजिक संगठन द्वारा महात्मा गांधी साहित्यकार एवं व्यंग्यकार डॉ. आलोक सक्सेना को अंतरराष्ट्रीय शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

3. किस राज्य के तीन जिलों को जल संरक्षण व ग्राम सभा द्वारा हर घर नल प्रमाणित करने के लिए राष्ट्रीय सम्मान मिला?
Ans. हरियाणा - नयी दिल्ली के विज्ञान भवन में केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा राज्य के तीन जिलों सिरसा के अलावा फतेहाबाद व पंचकूला को जल संरक्षण व ग्राम सभा द्वारा हर घर नल प्रमाणित करने में बेहतरीन कार्य करने पर सम्मानित किया गया है.

4. गुजरात में चल रहे 36वें राष्ट्रीय खेलों में 10,000 मीटर दौड़ में किस महिला खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक जीता?
Ans. सीमा - गुजरात में चल रहे 36वें राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में हिमाचल की सीमा ने 10 हजार मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करके स्वर्ण पदक जीता है। 33 मिनट 08 सेकेंड दौड़ में सीमा ने पहला स्थान हासिल किया है।

5. किसने हाल ही में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का पदभार ग्रहण किया?
Ans. अनीश दयाल सिंह - भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का पदभार भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अनीश दयाल सिंह ने ग्रहण किया।

6. सुरजीत हॉकी सोसाइटी, जालंधर का क्रमशः मानद सचिव और महासचिव किन्हें नियुक्त किया गया है?
Ans. सुरिंदर सिंह भापा और रनबीर सिंह टुट्ट - 27 अक्टूबर 2022 से शुरू हो रहे 39वें सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट को देखते हुए रनबीर सिंह टुट्ट और सुरिंदर सिंह भापा को उनके पदों पर नियुक्त किया गया है।


CURRENT AFFAIRS BY LOGIC PATHSHALA


7. किस बैंक ने आईआईएफएल होम फाइनेंस लिमिटेड और कैपरी ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड के साथ हाल ही में को-लेंडिंग समझौता किया है?
Ans. पंजाब एण्ड सिंध बैंक (पीएसबी) - आईआईएफएल होम फाइनेंस लिमिटेड और कैपरी ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड के साथ सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब एण्ड सिंध बैंक (पीएसबी) ने को-लेंडिंग समझौता किया है। बैंक का लक्ष्य इन समझौतों के द्वारा खुदरा और एमएसएमई क्षेत्र के उधारकर्ताओं को किफायती दर पर ऋण प्रदान करना है।

8. पर्यटन को प्रोत्साहन देने के लिए कौनसा शहर साहसिक पर्यटन का केन्द्र बनेगा?
Ans. जम्मू - जम्मू पर्यटन निदेशालय ने पर्यटन को प्रोत्साहन देने के मकसद से क्षेत्र में साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) पर विशेष तवज्जो देने का फैसला किया है.

CURRENT AFFAIRS ( 03.10.2022 )

03 October Current Affairs 


जर्मन एकीकरण की याद में 3 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
Ans. जर्मन एकता दिवस - हर वर्ष 3 अक्टूबर को जर्मनी में 'जर्मन एकता दिवस' के रूप मनाया जाता है. वर्ष 1990 में इस दिन की शुरुआत हुई है या दिन जर्मन एकता की आवश्यकता और महत्त्व को उजागर करने के लिए मनाया जाता है।

प्रोफेसर नागेश्वर राव को हाल ही में एंबेसडर ऑफ रेजिलिएशन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. वे किस किस विश्वविद्यालय के कुलपति है?
Ans. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) - इग्नू विश्वविद्यालय प्रोफेसर राव को स्पार्क ऑफ़ लाइट्स एजुकेशन द्वारा इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

किस राज्य को ‘बेस्ट परफार्मिंग स्टेट’ का द्वितीय पुरस्कार मिला?
Ans. छत्तीसगढ़ - ‘बेस्ट परफार्मिंग स्टेट’ का द्वितीय पुरस्कार छत्तीसगढ़ ने हासिल किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय राजधानी के ताल कटोरा स्टेडियम में आयोजित स्वच्छ अमृत महोत्सव में यह पुरस्कार प्रदान किये। छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री शिवकुमार डहरिया ने पुरस्कार ग्रहण किया।

उत्तर प्रदेश में किस जिले में हाल ही में पहली एस्ट्रोनॉमी लैब (खगोलीय प्रयोगशाला) का शुभारंभ किया गया?
Ans. झांसी - उत्तर प्रदेश राज्य में झांसी जिले में पहली एस्ट्रोनॉमी लैब (खगोलीय प्रयोगशाला) का शुभारंभ किया गया।

किस राज्य में 02 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी नशामुक्ति अभियान किया जाएगा?
Ans. मध्यप्रदेश - 02 अक्टूबर मध्यप्रदेश में महात्मा गांधी जयंती के अवसर से प्रदेशव्यापी नशामुक्ति अभियान प्रारंभ किया जाएगा।


किस राज्य में सरकारी बसों की यात्रा के लिए दिव्यांगों को स्मार्ट यात्रा कार्ड प्रदान किया जाएगा?
Ans. उत्तर प्रदेश - उत्तर प्रदेश में दिव्यंगो के लिए फर्जी पास बनवाने वालो पर रोक लगाने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में दिव्यांगों के लिए स्मार्ट यात्रा कार्ड प्रदान किया जाएगा।

बुर्किना फासो देश सेना के कप्तान इब्राहिम ट्रोरे ने किसे उसके पद से हटाने की घोषणा की है?
Ans. राष्ट्रपति पॉल हेनरी दामिबा - बुर्किना फासो सेना के कप्तान इब्राहिम ट्रोरे ने बुर्किना फासो देश राष्ट्रपति पॉल हेनरी दामिबा को हटाने की घोषणा की है।

कांग्रेस राजनितिक दल ने किस नेता को उत्तर प्रदेश इकाई का प्रमुख नियुक्त किया?
Ans. बृजलाल खाबरी - दलित नेता बृजलाल खाबरी को कांग्रेस ने अपनी उत्तर प्रदेश इकाई का प्रमुख नियुक्त किया और साथ ही वर्ष 2024 के आम चुनाव से पहले राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य में अपने पुनरुत्थान के प्रयासों के तहत छह क्षेत्रीय प्रमुख भी नियुक्त किए।

हाल ही में बिहार के बिहार के मंत्री सुधाकर सिंह ने किस पद से इस्तीफा दे दिया है?
Ans. कृषि मंत्री - बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने हाल ही में नीतीश कैबिनेट से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

किसे हाल ही में राष्ट्रीय पर्यटन जीवन गौरव सम्मान 2022 से सम्मानित किया है?
Ans. मदन लाल जांगिड़ - राजस्थान के जाने माने गाइड डा मदन लाल जांगिड़ को केन्द्र सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त हिन्दी राष्ट्रीय साप्ताहिक समाचार पत्र पर्यटन टुडे ने राष्ट्रीय पर्यटन जीवन गौरव सम्मान 2022 से सम्मानित किया है।

CURRENT AFFAIRS ( 01.10.2022 )

01 October 2022 Current Affairs


1. शाकाहारी होने के लाभ के बारे में प्रचार-प्रसार करने के लिए ‘विश्व शाकाहारी दिवस’ कब मनाया जाता है?
Ans. 1 अक्टूबर - विश्व स्तर पर वर्ल्ड वैगन डे यानि विश्व शाकाहारी दिवस प्रत्येक वर्ष 1 नवंबर को मनाया जाता है। इस दिन मनुष्यों, जानवरों और प्राकृतिक पर्यावरण के लिए शाकाहारी होना कितना लाभदायक है के बारे में प्रचार-प्रसार करने लिए मनाया जाता है।

2. हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री आशा पारेख को हाल ही में किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
Ans. दादा साहब फाल्के पुरस्कार - भारतीय सिनेमा में उनके अनुकरणीय योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री आशा पारेख को 2020 के 52वें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

3. हाल ही में नरेंद्र मोदी जी ने वंदे भारत एक्स्प्रेस ट्रेन का शुभारंभ किया यह ट्रेन किन दो शहरों के बिच चलेगी?
Ans. मुंबई और गांधीनगर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में ‘वंदे भारत एक्स्प्रेस ट्रेन’ को गांधीनगर कैपिटल स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया.

4. वैश्विक नवप्रवर्तन तालिका (ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स) के अनुसार भारत का स्थान कौनसा है?
Ans. 40वें - हाल ही में विश्व बौद्धिक-संपदा संगठन (डब्ल्यूआईपीओ) की ताजा वैश्विक नवप्रवर्तन तालिका ( ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स ) में भारत कोन 40वां स्थान मिला इससे पहले वे 46वें स्थान पर था.

5. किस राज्य ने 4वीं किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया?
Ans. महाराष्ट्र - 24वीं किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में महाराष्ट्र ने लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया।


CURRENT AFFAIRS BY LOGIC PATHSHALA


6. हाल ही में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने मादक पदार्थों की तस्करी पर कौनसा अभियान चलाया है?
Ans. ऑपरेशन गरुड़ - सीबीआई ने मादक पदार्थों की तस्करी के लिए हाल ही में ‘ऑपरेशन गरुड़’ की शुरुआत की.

7. इस राज्य को हाल ही में राष्ट्रपति द्वारा फिल्म फ्रेंडली स्टेट (स्पेशल मेंशन) पुरस्कार प्रदान किया गया?
Ans. उत्तराखंड - उत्तराखंड को 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के अन्तर्गत मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट (स्पेशल मेंशन) पुरस्कार राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किया गया। इस पुरस्कार को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद बंशीधर तिवारी जी ने प्राप्त किया।

8. किस खनन कंपनी ने वर्ष 2030 तक 2.5 गीगावॉट अक्षय ऊर्जा हासिल करने का लक्ष्य रखा है?
Ans. वेदांता लिमिटेड - देश की खनन कंपनी वेदांता लिमिटेड ने हाल ही में अक्षय ऊर्जा स्त्रोत को एक गीगावाट तक बढ़ाने का फैसला किया है इसको लेकर कंपनी ने अतिरिक्त 500 मेगावाट अक्षय ऊर्जा के लिए रुचि पत्र (एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट) आमंत्रित किए हैं।

CURRENT AFFAIRS ( 08.10.2022 )

08 October Current Affairs 


भारतीय वायु सेना दिवस हर वर्ष कब मनाया जाता है?

Ans. 8 अक्टूबर - वायुसेना की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को की गई थी इसीलिए हर वर्ष 8 अक्टूबर को वायुसेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वतंत्रता से पूर्व वायुसेना को रॉयल इंडियन एयर फोर्स (आरआईएएफ) कहा जाता था। जिसे बाद में हटाकर सिर्फ "इंडियन एयरफोर्स" कर दिया गया था।


वर्ष 2022 का नोबेल शांति पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया?

Ans. एलेस बियालियात्सकी - वर्ष 2022 का नोबेल शांति पुरस्कार एलेस बियालियात्सकी को देने की घोषणा की गई. यह पुरस्कार बेलारूस में मानवाधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय अधिवक्ता उन्हें प्रदान किया गया.


विश्व भर के घूमने योग्य 20 देशों की सूची में श्रीलंका कौनसे स्थान पर रहा है?

Ans. 17 वें - कोंडे नास्ट ट्रैवलर के रीडर्स च्वॉइस अवार्डस् 2022 की जारी लिस्ट के अनुसार विश्वभर के घूमने योग्य 20 देशों की सूची में श्रीलंका देश 17 वें स्थान पर रहा है।


विश्व की सबसे ऊंची 351 फीट शिव प्रतिमा राजस्थान के किस शहर में स्थित है जहाँ लोकार्पण महोत्सव आयोजित किया जायेगा?

Ans. नाथद्वारा - 29 अक्टूबर से 6 नवम्बर राजस्थान में राजसमंद जिले के नाथद्वारा में विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा 'विश्वास स्वरूपम' का लोकार्पण महोत्सव आयोजित किया जायेगा।


CURRENT AFFAIRS BY LOGIC PATHSHALA

CLICK HERE


देश में बिजली उत्पादन को डीकार्बनाइज करने के लिए एनटीपीसी लिमिटेड और किसने एक समझौता किया है?

Ans. जीई गैस पावर - जीई गैस पावर और देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादन इकाई एनटीपीसी लिमिटेड ने देश में बिजली उत्पादन को डीकार्बनाइज करने के लिए अत्याधुनिक बिजली तकनीक को अपनाने के अपने प्रयासों में एक समझौता किया है।


किसे नाम पर देश का पहला बहु-कला सांस्कृतिक केंद्र खोलने के लिए एक घोषणा की गई?

Ans. नीता अंबानी - ईशा अंबानी ने हाल ही में घोषणा की, मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का बहु-कला सांस्कृतिक केंद्र का नाम नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर होगा।


किस देश की सरकार ने निवेश प्रोत्साहन और भूमि विकास जैसी विभिन्न आर्थिक गतिविधियों में सहयोग के लिए हरियाणा सरकार के साथ हाल ही में में एक समझौता ज्ञापन को अंतिम रूप दिया है?

Ans. दुबई सरकार - हरियाणा सरकार के साथ हरियाणा में विदेशी निवेश को आकर्षित करने तथा औद्योगिक विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए दुबई सरकार ने निवेश प्रोत्साहन और भूमि विकास जैसी विभिन्न आर्थिक गतिविधियों में सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन को अंतिम रूप दिया है।


किस फार्मास्युटिकल को हाल ही में रीच प्रमाणीकरण हुआ है?

Ans. आईओएल केमिकल्स - सक्रिय फार्मास्युटिकल घटक (एपीआई) और विशेष रसायनों की निर्माता आईओएल केमिकल्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड (आईओएल) को यूरोपीय बाजार में इथाइल एसीटेट की आपूर्ति के लिए रसायनों का पंजीकरण, मूल्यांकन, प्राधिकरण और प्रतिबंध (रीच) प्रमाणीकरण हाल ही में प्राप्त हुआ है।

CURRENT AFFAIRS ( 12.10.2022 )

12 October Current Affairs


1. किस भारतीय ऑलराउंडर ने महिला एशिया कप 2022 सर्वश्रेष्ठ आईसीसी टी20 रैंकिंग हासिल की?
Ans. दीप्ति शर्मा - आईसीसी की ओर से हाल ही में जारी रैंकिंग के अनुसार दीप्ति ने टी20 महिला गेंदबाजों की रैंकिंग में 724 पॉइंट के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।

2. किस आयुर्वेदिक कंपनी ने अभिनेता अमिताभ बच्चन के 80वें जन्मदिन ‘देश का लाल – ईर बीर पत्ते’ लॉन्च किया है?
Ans. डाबर इंडिया लिमिटेड - बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के 80वें जन्मदिन पर आयुर्वेदिक कंपनी डाबर इंडिया लिमिटेड के आयुर्वेदिक ओरल केयर ब्राण्ड डाबर रैड पेस्ट ने विशेष म्युज़िकल वीडियो ‘देश का लाल - ईर बीर पत्ते’ लॉन्च किया है।

3. ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति एलेजांद्रो जियामाटेई ने किस नाम के उष्णकटिबंधीय तूफान से हुई क्षति के मद्देनजर इसे हाल ही में राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दिया है?
Ans. ‘जूलिया’ - उष्णकटिबंधीय तूफान ‘जूलिया’ से हुई क्षति के मद्देनजर ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति एलेजांद्रो जियामाटेई ने इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दिया है।

4. वर्ष 2025 तक इस्पा के मुताबिक भारतीय अर्थव्यवस्था के कितने अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है?
Ans. 13 अरब डॉलर - भारत में अंतरिक्ष एवं उपग्रह कंपनियों के शीर्ष उद्योग संघ इंडियन स्पेस एसोसिएशन (इस्पा) ने हाल ही में कहा की वर्ष 2025 तक भारतीय अर्थव्यवस्था के 13 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।


CURRENT AFFAIRS BY LOGIC PATHSHALA


5. किस देश महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में पहली बार जगह बनाई?
Ans. थाईलैंड - बंगलादेश और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच मुकाबला बारिश के कारण रद्द होने के बाद पहली बार थाईलैंड ने महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

6. हाल ही में जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश किसे नियुक्ति करने घोषणा की?
Ans. अली मोहम्मद माग्रे - केंद्र सरकार ने हाल ही में न्यायमूर्ति पी. बी वरले को कर्नाटक उच्च न्यायालय, न्यायमूर्ति पंकज मिथल को राजस्थान उच्च न्यायालय, और न्यायमूर्ति अली मोहम्मद माग्रे को जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्ति करने घोषणा की।

7. 36वें राष्‍ट्रीय खेलों में कौन योगासन में स्‍वर्ण जीतने वाली प्रथम भारतीय खिलाडी बनी हैं?
Ans. पूजा पटेल - 36वें राष्‍ट्रीय खेलों में योगासन में गुजरात की पूजा पटेल स्‍वर्ण जीतने वाली पहली खिलाडी बनी हैं।

8. हाल ही में गल्फ ऑयल लुब्रिकेंट्स ने किस भारतीय महिला क्रिकेट टीम खिलाड़ी को अपना ब्रांड एंबेसडर घोषित किया?
Ans. स्मृति मंधाना - भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना को गल्फ ऑयल लुब्रिकेंट्स ने अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया। यह पहला अवसर है जब कोई महिला क्रिकेट खिलाड़ी ब्रांड का प्रचार करेगी।

9. भारत का पहला (24×7) सौर ऊर्जा से चलने वाला गुजरात के किस गांव को घोषित किया गया?
Ans. मोढेरा गांव (Modhera Village) - भारत का पहला (24×7) सौर ऊर्जा से चलने वाला गांव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मोढेरा गांव (Modhera Village) को घोषित किया।

10. किस फुटबॉल खिलाड़ी ने क्लब फुटबॉल में 700 गोल दागकर प्रथम खलाड़ी बने?
Ans. क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) - फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो हाल ही में क्लब फुटबॉल में 700 गोल दागने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

Total Visitors