▼

Thursday, January 12, 2023

CURRENT AFFAIRS ( 28.12.2022 )

 28 December 2022 Current Affairs



Q. दिसंबर 2022 में घोषित टेस्ट एटलस अवार्ड्स के अनुसार, 2022 के लिए दुनिया के सर्वश्रेष्ठ व्यंजनों की सूची में भारत का स्थान क्या है ?

 • 5

Explain :

 •  हाल ही में घोषित टेस्ट एटलस अवॉर्ड्स के अनुसार,  भारत 2022 के लिए दुनिया के सर्वश्रेष्ठ व्यंजनों की सूची में पांचवें स्थान पर है

 •  जबकि पहला स्थान इटली द्वारा हासिल किया गया है | ग्रीश दूसरे स्थान पर है इसके बाद स्पेन और जापान है 

 •  दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पारंपरिक व्यंजनों में,  भारत के शाही पनीर ने शीर्ष 50 रैंकिंग में 28 वें स्थान पर जगह बनाई 


रिलायंस जियो ने आंध्र प्रदेश में शुरू की 5G सेवाएं 

 •  रिलायंस जियो ने 6500 करोड रुपए के निवेश के साथ आंध्र प्रदेश के तिरुमला,  विशाखापत्तनम,  विजयवाड़ा और गुंटूर शहरों में अपनी 5G सेवाओं की शुरुआत की

 •  आंध्र प्रदेश के आईटी मंत्री अमरनाथ ने 26 दिसंबर 2022 को जिओ 5G सेवाओं की शुरुआत की

 •  दूरसंचार आपरेटरों ने 1 अक्टूबर को 5:00 बजे सेवाओं के लॉन्च के बाद 50 भारतीय शहरों में (  7 दिसंबर तक )  अपने 5जी कवरेज का विस्तार किया


Q. किसने 23 दिसंबर 2022 को अक्षय ऊर्जा का उत्पादन करने के लिए “डांस टू डीकार्बोनाइज” नामक एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया ?

 • पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय

Explain :

 • पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 23 दिसंबर 2022 को अक्षय ऊर्जा का उत्पादन करने के लिए “डांस टू डीकार्बोनाइज” नामक एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया।

 • नृत्य द्वारा उत्पादित अक्षय ऊर्जा का उपयोग इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने के लिए किया जाएगा।


Q. भारत के मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ ने दिसंबर 2022 में सुप्रीम कोर्ट परिसर की “फिजिकल एंड फंक्शनल एक्सेस” का ऑडिट करने के लिए एक समिति का गठन किया है। समिति का प्रमुख कौन होगा ?

 • न्यायमूर्ति एस. रवींद्र भट

Explain :

 • भारत के मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ ने दिसंबर 2022 में सुप्रीम कोर्ट परिसर की “फिजिकल एंड फंक्शनल एक्सेस” का ऑडिट करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश, जस्टिस एस. रवींद्र भट की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया।


Q. 24 दिसंबर 2022 को वर्ष 2022 के लिए ‘एकलव्य पुरस्कार’ किसे प्रदान किया गया ?

 • स्वस्ति सिंह

Explain :

 • वर्ष 2022 के लिए ‘एकलव्य पुरस्कार’ 24 दिसंबर 2022 को साइकिलिस्ट स्वस्ति सिंह को प्रदान किया गया।

 • यह पुरस्कार युवा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिवर्ष दिया जाता है।

 • इस समारोह में फुटबॉल खिलाड़ी प्यारी खाक्सा और हॉकी खिलाड़ी शिलांदा लकड़ा को भी सम्मानित किया गया।


Q. केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने 25 दिसंबर 2022 को चीन और पाकिस्तान की सीमाओं पर तैनात की जाने वाली लगभग कितनी प्रलय बैलिस्टिक मिसाइलें खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी ?

 • 120

Explain :

 • केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने 25 दिसंबर 2022 को चीन और पाकिस्तान की सीमाओं पर तैनात की जाने वाली लगभग 120 ‘प्रलय’ बैलिस्टिक मिसाइलों को खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

 • इस मिसाइल को पहले भारतीय वायुसेना और फिर भारतीय सेना में शामिल किया जाएगा।


Q. वर्ल्ड इकोनॉमिक लीग टेबल ’शीर्षक वाली रिपोर्ट के अनुसार, भारत किस वर्ष तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा ?

 • 2037

Explain :

 • यूके स्थित सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस रिसर्च (CEBR) ने दिसंबर 2022 में भविष्यवाणी की थी कि भारत 2037 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

 • इसकी वार्षिक रिपोर्ट जिसका शीर्षक ‘वर्ल्ड इकोनॉमिक लीग टेबल’ है, वैश्विक स्तर पर व्यापक आर्थिक विकास को ट्रैक करती है।


Q. “इसे कलिंगनगरम के नाम से भी जाना जाता था। यह प्रारंभिक पूर्वी गंगा राजवंश की राजधानी थी। 9वीं शताब्दी सीई में निर्मित, यह कलिंग स्थापत्य शैली में बनाया गया है। इसे दक्षिण काशी के नाम से भी जाना जाता है।” यहाँ किस मंदिर की बात की गई है ?

 • श्रीमुखलिंगम मंदिर


BY LOGIC PATHSHALA - CLICK HERE

No comments:

Post a Comment