Search This Blog

Friday, December 2, 2022

CURRENT AFFAIRS ( 01.10.2022 )

01 October 2022 Current Affairs


1. शाकाहारी होने के लाभ के बारे में प्रचार-प्रसार करने के लिए ‘विश्व शाकाहारी दिवस’ कब मनाया जाता है?
Ans. 1 अक्टूबर - विश्व स्तर पर वर्ल्ड वैगन डे यानि विश्व शाकाहारी दिवस प्रत्येक वर्ष 1 नवंबर को मनाया जाता है। इस दिन मनुष्यों, जानवरों और प्राकृतिक पर्यावरण के लिए शाकाहारी होना कितना लाभदायक है के बारे में प्रचार-प्रसार करने लिए मनाया जाता है।

2. हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री आशा पारेख को हाल ही में किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
Ans. दादा साहब फाल्के पुरस्कार - भारतीय सिनेमा में उनके अनुकरणीय योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री आशा पारेख को 2020 के 52वें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

3. हाल ही में नरेंद्र मोदी जी ने वंदे भारत एक्स्प्रेस ट्रेन का शुभारंभ किया यह ट्रेन किन दो शहरों के बिच चलेगी?
Ans. मुंबई और गांधीनगर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में ‘वंदे भारत एक्स्प्रेस ट्रेन’ को गांधीनगर कैपिटल स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया.

4. वैश्विक नवप्रवर्तन तालिका (ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स) के अनुसार भारत का स्थान कौनसा है?
Ans. 40वें - हाल ही में विश्व बौद्धिक-संपदा संगठन (डब्ल्यूआईपीओ) की ताजा वैश्विक नवप्रवर्तन तालिका ( ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स ) में भारत कोन 40वां स्थान मिला इससे पहले वे 46वें स्थान पर था.

5. किस राज्य ने 4वीं किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया?
Ans. महाराष्ट्र - 24वीं किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में महाराष्ट्र ने लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया।


CURRENT AFFAIRS BY LOGIC PATHSHALA


6. हाल ही में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने मादक पदार्थों की तस्करी पर कौनसा अभियान चलाया है?
Ans. ऑपरेशन गरुड़ - सीबीआई ने मादक पदार्थों की तस्करी के लिए हाल ही में ‘ऑपरेशन गरुड़’ की शुरुआत की.

7. इस राज्य को हाल ही में राष्ट्रपति द्वारा फिल्म फ्रेंडली स्टेट (स्पेशल मेंशन) पुरस्कार प्रदान किया गया?
Ans. उत्तराखंड - उत्तराखंड को 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के अन्तर्गत मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट (स्पेशल मेंशन) पुरस्कार राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किया गया। इस पुरस्कार को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद बंशीधर तिवारी जी ने प्राप्त किया।

8. किस खनन कंपनी ने वर्ष 2030 तक 2.5 गीगावॉट अक्षय ऊर्जा हासिल करने का लक्ष्य रखा है?
Ans. वेदांता लिमिटेड - देश की खनन कंपनी वेदांता लिमिटेड ने हाल ही में अक्षय ऊर्जा स्त्रोत को एक गीगावाट तक बढ़ाने का फैसला किया है इसको लेकर कंपनी ने अतिरिक्त 500 मेगावाट अक्षय ऊर्जा के लिए रुचि पत्र (एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट) आमंत्रित किए हैं।

CURRENT AFFAIRS ( 08.10.2022 )

08 October Current Affairs 


भारतीय वायु सेना दिवस हर वर्ष कब मनाया जाता है?

Ans. 8 अक्टूबर - वायुसेना की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को की गई थी इसीलिए हर वर्ष 8 अक्टूबर को वायुसेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वतंत्रता से पूर्व वायुसेना को रॉयल इंडियन एयर फोर्स (आरआईएएफ) कहा जाता था। जिसे बाद में हटाकर सिर्फ "इंडियन एयरफोर्स" कर दिया गया था।


वर्ष 2022 का नोबेल शांति पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया?

Ans. एलेस बियालियात्सकी - वर्ष 2022 का नोबेल शांति पुरस्कार एलेस बियालियात्सकी को देने की घोषणा की गई. यह पुरस्कार बेलारूस में मानवाधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय अधिवक्ता उन्हें प्रदान किया गया.


विश्व भर के घूमने योग्य 20 देशों की सूची में श्रीलंका कौनसे स्थान पर रहा है?

Ans. 17 वें - कोंडे नास्ट ट्रैवलर के रीडर्स च्वॉइस अवार्डस् 2022 की जारी लिस्ट के अनुसार विश्वभर के घूमने योग्य 20 देशों की सूची में श्रीलंका देश 17 वें स्थान पर रहा है।


विश्व की सबसे ऊंची 351 फीट शिव प्रतिमा राजस्थान के किस शहर में स्थित है जहाँ लोकार्पण महोत्सव आयोजित किया जायेगा?

Ans. नाथद्वारा - 29 अक्टूबर से 6 नवम्बर राजस्थान में राजसमंद जिले के नाथद्वारा में विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा 'विश्वास स्वरूपम' का लोकार्पण महोत्सव आयोजित किया जायेगा।


CURRENT AFFAIRS BY LOGIC PATHSHALA

CLICK HERE


देश में बिजली उत्पादन को डीकार्बनाइज करने के लिए एनटीपीसी लिमिटेड और किसने एक समझौता किया है?

Ans. जीई गैस पावर - जीई गैस पावर और देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादन इकाई एनटीपीसी लिमिटेड ने देश में बिजली उत्पादन को डीकार्बनाइज करने के लिए अत्याधुनिक बिजली तकनीक को अपनाने के अपने प्रयासों में एक समझौता किया है।


किसे नाम पर देश का पहला बहु-कला सांस्कृतिक केंद्र खोलने के लिए एक घोषणा की गई?

Ans. नीता अंबानी - ईशा अंबानी ने हाल ही में घोषणा की, मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का बहु-कला सांस्कृतिक केंद्र का नाम नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर होगा।


किस देश की सरकार ने निवेश प्रोत्साहन और भूमि विकास जैसी विभिन्न आर्थिक गतिविधियों में सहयोग के लिए हरियाणा सरकार के साथ हाल ही में में एक समझौता ज्ञापन को अंतिम रूप दिया है?

Ans. दुबई सरकार - हरियाणा सरकार के साथ हरियाणा में विदेशी निवेश को आकर्षित करने तथा औद्योगिक विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए दुबई सरकार ने निवेश प्रोत्साहन और भूमि विकास जैसी विभिन्न आर्थिक गतिविधियों में सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन को अंतिम रूप दिया है।


किस फार्मास्युटिकल को हाल ही में रीच प्रमाणीकरण हुआ है?

Ans. आईओएल केमिकल्स - सक्रिय फार्मास्युटिकल घटक (एपीआई) और विशेष रसायनों की निर्माता आईओएल केमिकल्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड (आईओएल) को यूरोपीय बाजार में इथाइल एसीटेट की आपूर्ति के लिए रसायनों का पंजीकरण, मूल्यांकन, प्राधिकरण और प्रतिबंध (रीच) प्रमाणीकरण हाल ही में प्राप्त हुआ है।

CURRENT AFFAIRS ( 12.10.2022 )

12 October Current Affairs


1. किस भारतीय ऑलराउंडर ने महिला एशिया कप 2022 सर्वश्रेष्ठ आईसीसी टी20 रैंकिंग हासिल की?
Ans. दीप्ति शर्मा - आईसीसी की ओर से हाल ही में जारी रैंकिंग के अनुसार दीप्ति ने टी20 महिला गेंदबाजों की रैंकिंग में 724 पॉइंट के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।

2. किस आयुर्वेदिक कंपनी ने अभिनेता अमिताभ बच्चन के 80वें जन्मदिन ‘देश का लाल – ईर बीर पत्ते’ लॉन्च किया है?
Ans. डाबर इंडिया लिमिटेड - बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के 80वें जन्मदिन पर आयुर्वेदिक कंपनी डाबर इंडिया लिमिटेड के आयुर्वेदिक ओरल केयर ब्राण्ड डाबर रैड पेस्ट ने विशेष म्युज़िकल वीडियो ‘देश का लाल - ईर बीर पत्ते’ लॉन्च किया है।

3. ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति एलेजांद्रो जियामाटेई ने किस नाम के उष्णकटिबंधीय तूफान से हुई क्षति के मद्देनजर इसे हाल ही में राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दिया है?
Ans. ‘जूलिया’ - उष्णकटिबंधीय तूफान ‘जूलिया’ से हुई क्षति के मद्देनजर ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति एलेजांद्रो जियामाटेई ने इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दिया है।

4. वर्ष 2025 तक इस्पा के मुताबिक भारतीय अर्थव्यवस्था के कितने अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है?
Ans. 13 अरब डॉलर - भारत में अंतरिक्ष एवं उपग्रह कंपनियों के शीर्ष उद्योग संघ इंडियन स्पेस एसोसिएशन (इस्पा) ने हाल ही में कहा की वर्ष 2025 तक भारतीय अर्थव्यवस्था के 13 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।


CURRENT AFFAIRS BY LOGIC PATHSHALA


5. किस देश महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में पहली बार जगह बनाई?
Ans. थाईलैंड - बंगलादेश और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच मुकाबला बारिश के कारण रद्द होने के बाद पहली बार थाईलैंड ने महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

6. हाल ही में जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश किसे नियुक्ति करने घोषणा की?
Ans. अली मोहम्मद माग्रे - केंद्र सरकार ने हाल ही में न्यायमूर्ति पी. बी वरले को कर्नाटक उच्च न्यायालय, न्यायमूर्ति पंकज मिथल को राजस्थान उच्च न्यायालय, और न्यायमूर्ति अली मोहम्मद माग्रे को जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्ति करने घोषणा की।

7. 36वें राष्‍ट्रीय खेलों में कौन योगासन में स्‍वर्ण जीतने वाली प्रथम भारतीय खिलाडी बनी हैं?
Ans. पूजा पटेल - 36वें राष्‍ट्रीय खेलों में योगासन में गुजरात की पूजा पटेल स्‍वर्ण जीतने वाली पहली खिलाडी बनी हैं।

8. हाल ही में गल्फ ऑयल लुब्रिकेंट्स ने किस भारतीय महिला क्रिकेट टीम खिलाड़ी को अपना ब्रांड एंबेसडर घोषित किया?
Ans. स्मृति मंधाना - भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना को गल्फ ऑयल लुब्रिकेंट्स ने अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया। यह पहला अवसर है जब कोई महिला क्रिकेट खिलाड़ी ब्रांड का प्रचार करेगी।

9. भारत का पहला (24×7) सौर ऊर्जा से चलने वाला गुजरात के किस गांव को घोषित किया गया?
Ans. मोढेरा गांव (Modhera Village) - भारत का पहला (24×7) सौर ऊर्जा से चलने वाला गांव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मोढेरा गांव (Modhera Village) को घोषित किया।

10. किस फुटबॉल खिलाड़ी ने क्लब फुटबॉल में 700 गोल दागकर प्रथम खलाड़ी बने?
Ans. क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) - फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो हाल ही में क्लब फुटबॉल में 700 गोल दागने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

CURRENT AFFAIRS ( 15.10.2022 )

15 October Current Affairs 


15 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

Ans. अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस - कृषि विकास, ग्रामीण विकास, खाद्य सुरक्षा और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन में महिलाओं के महत्व के प्रति व्यक्तियों को जागरूक करने के लिए प्रत्येक वर्ष 15 अक्टूबर को संपूर्ण विश्व में ‘अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस’ (International Day of Rural Woman) के रूप में मनाया जाता है.


 किसने हाल ही में राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ग्रहण की?

Ans. पंकज मिथल - जस्टिस पंकज मिथल को राज्य के राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई।


कश्मीर के हस्तशिल्प, हथकरघा निदेशालय ने किस संस्थान के के साथ एक समझौता किया?

Ans. राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) - देश के राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) के साथ इंडियन टेक्सटाइल्स एंड क्राफ्ट्स (आरटीसी) नामक परियोजना के तहत एक समझौता किया।


देश की पहली स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी जिसका हाल ही में सफल परीक्षण किया गया है का नाम क्या है?

Ans. आईएनएस अरिहंत - देश की पहली स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी का नाम आईएनएस अरिहंत है जिसे अगस्त 2016 में नौसेना के बेड़े में शामिल किया गया था।


श्रीलंका किस देश को कोविड-19 टीका दान करेगी?

Ans. म्यांमार - हाल ही में श्रीलंका के स्वास्थ्य मंत्री केहेलिया रामबुकवेला के अनुसार म्यांमार को श्रीलंका चार करोड़ अमेरिकी डॉलर मूल्य का कोविड-19 टीका दान करेगी।


CURRENT AFFAIRS BY LOGIC PATHSHALA

CLICK HERE



पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस गाड़ी का शुभारंभ किस शहर से किया जाएगा?

Ans. मैसूर - चेन्नई से कर्नाटक के मैसूर के बीच देश की पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस चलायी जाएगी।


हाल ही में वित्त मंत्री ‘क्वासी क्वार्टेंग’ ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की वे किस देश से सम्बंधित है?

Ans. ब्रिटेन - ब्रिटेन के वित्त मंत्री क्वासी क्वार्टेंग ने हाल ही में को अपने मंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा की।


भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकारण (ट्राई) रिपोर्ट के अनुसार किस कंपनी का औसत 4जी डाउनलोड रफ्तार सबसे अधिक होने पर पहले स्थान पर है.

Ans. रिलायंस जियो - रिलायंस जियो सितंबर में 4जी नेटवर्क पर औसतन 19.1 एमबीपीएस डाउनलोड रफ्तार के साथ भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकारण (ट्राई) की ताजा रिपोर्ट के अुनसार सबसे ऊपर रहा।


कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने 1190 मेगावाट की सौर विद्युत परियोजना विकसित करने के लिए हाल ही में किसके साथ समझौता किया?

Ans. राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड - 1190 मेगावाट की सौर विद्युत परियोजना विकसित करने के लिए स्वच्छ कोयला ऊर्जा की दिशा में कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (आरआरवीयूएनएल) के साथ समझौता किया।

CURRENT AFFAIRS ( 17.10.2022 )

17 October Current Affairs 


हर वर्ष 17 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

Ans. अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस - वर्ष साल 17 अक्टूबर को विकासशील देशों में गरीबी और गरीबी उन्मूलन की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व भर में अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस के रूप में मनाया जाता है।


अद्यतन वार्षिक रिपोर्ट- ग्लोबल हंगर इंडेक्स (जीएचआई), 2022 के अनुसार में भारत कौनसे स्थान पर पहुंच गया है?

Ans. 107वें - विश्व में भुखमरी के विषय पर अद्यतन वार्षिक रिपोर्ट-ग्लोबल हंगर इंडेक्स (जीएचआई), 2022 के अनुसार भारत एक वर्ष पहले के 101 स्थान से नीचे खिसक कर अब 107वें स्थान पर पहुंच गया है।


किस पूर्व भारतीय राष्ट्रपति को 2022 का प्रतिष्ठित अणुव्रत पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गयी है?

Ans. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम - वर्ष 2022 का प्रतिष्ठित अणुव्रत पुरस्कार पूर्व राष्ट्रपति एवं महान‌ वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को प्रदान करने की घोषणा की गयी है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘ब्रेन-ड्रेन’ (प्रतिभा पलायन) के सिद्धांत को किस नए शब्द में बदल दिया है?

Ans. 'ब्रेन-गेन' (प्रतिभा संरक्षण) - केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हाल ही में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनियाके बड़े मंचों पर संवाद के लिए हिंदी का उपयोग करके हिंदी भाषियों का उत्साहवर्धन करते हुए अब 'ब्रेन-ड्रेन' (प्रतिभा पलायन) के सिद्धांत को 'ब्रेन-गेन' (प्रतिभा संरक्षण) में बदल दिया है।


किस जगह हाल ही में स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता लाने के लिए निम्स ‘पिंक पॉवर रन’ का आयोजन किया गया?

Ans. जयपुर - निम्स यूनिवर्सिटी जयपुर की ओर से राजधानी जयपुर में हाल ही में पिंक पॉवर रन का आयोजन स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता लाने के लिए' किया गया।


कितने बैंकों के साथ सेना ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों को वेतन देने एवं बैंकिंग सुविधाएं के मझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?

Ans. 11 - जिन बैंकों के साथ अग्निपथ योजना के तहत समझौता किया गया है उनमें भारतीय स्‍टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, यस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, आईडीबीआई बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट और बंधन बैंक शामिल हैं।


किसे हाल ही में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया?

Ans. प्रोफेसर प्रकाश सोनवणे - प्रोफेसर प्रकाश सोनवणे को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया।


दक्षिण अफ्रीका में अश्वेत और गैर-नस्लीय क्रिकेट के के पूर्व रिकॉर्ड-कीपर का हाल ही में 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया?

Ans. कृष रेड्डी (Krish Reddy) - साल 1999 में क्रिकेट खिलाड़ी कृष रेड्डी (Krish Reddy) ने नेटाल में एक पुस्तक, द अदर साइड, एन एंथोलॉजी ऑफ़ ब्लैक क्रिकेट प्रकाशित की थी। कृष रेड्डी ने ब्लैक इन व्हाइट्स का सह-लेखन भी किया था, जो वर्ष 2002 में क्वाज़ुलु-नेटाल में रंग के क्रिकेटरों के संघर्ष पर प्रकाशित एक किताब थी।


भारतीय पुरुष राइफल टीम ने हाल ही में विश्व चैंपियनशिप में कितने मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता?

Ans. 10 मीटर - स्वर्ण पदक मैच में अर्जुन बबुता, किरण जाधव और रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल की तिकड़ी ने चीन को 16-10 से मात देकर स्वर्ण पदक हासिल किया। 

Total Visitors