Search This Blog

Friday, December 2, 2022

CURRENT AFFAIRS ( 01.10.2022 )

01 October 2022 Current Affairs


1. शाकाहारी होने के लाभ के बारे में प्रचार-प्रसार करने के लिए ‘विश्व शाकाहारी दिवस’ कब मनाया जाता है?
Ans. 1 अक्टूबर - विश्व स्तर पर वर्ल्ड वैगन डे यानि विश्व शाकाहारी दिवस प्रत्येक वर्ष 1 नवंबर को मनाया जाता है। इस दिन मनुष्यों, जानवरों और प्राकृतिक पर्यावरण के लिए शाकाहारी होना कितना लाभदायक है के बारे में प्रचार-प्रसार करने लिए मनाया जाता है।

2. हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री आशा पारेख को हाल ही में किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
Ans. दादा साहब फाल्के पुरस्कार - भारतीय सिनेमा में उनके अनुकरणीय योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री आशा पारेख को 2020 के 52वें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

3. हाल ही में नरेंद्र मोदी जी ने वंदे भारत एक्स्प्रेस ट्रेन का शुभारंभ किया यह ट्रेन किन दो शहरों के बिच चलेगी?
Ans. मुंबई और गांधीनगर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में ‘वंदे भारत एक्स्प्रेस ट्रेन’ को गांधीनगर कैपिटल स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया.

4. वैश्विक नवप्रवर्तन तालिका (ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स) के अनुसार भारत का स्थान कौनसा है?
Ans. 40वें - हाल ही में विश्व बौद्धिक-संपदा संगठन (डब्ल्यूआईपीओ) की ताजा वैश्विक नवप्रवर्तन तालिका ( ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स ) में भारत कोन 40वां स्थान मिला इससे पहले वे 46वें स्थान पर था.

5. किस राज्य ने 4वीं किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया?
Ans. महाराष्ट्र - 24वीं किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में महाराष्ट्र ने लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया।


CURRENT AFFAIRS BY LOGIC PATHSHALA


6. हाल ही में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने मादक पदार्थों की तस्करी पर कौनसा अभियान चलाया है?
Ans. ऑपरेशन गरुड़ - सीबीआई ने मादक पदार्थों की तस्करी के लिए हाल ही में ‘ऑपरेशन गरुड़’ की शुरुआत की.

7. इस राज्य को हाल ही में राष्ट्रपति द्वारा फिल्म फ्रेंडली स्टेट (स्पेशल मेंशन) पुरस्कार प्रदान किया गया?
Ans. उत्तराखंड - उत्तराखंड को 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के अन्तर्गत मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट (स्पेशल मेंशन) पुरस्कार राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किया गया। इस पुरस्कार को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद बंशीधर तिवारी जी ने प्राप्त किया।

8. किस खनन कंपनी ने वर्ष 2030 तक 2.5 गीगावॉट अक्षय ऊर्जा हासिल करने का लक्ष्य रखा है?
Ans. वेदांता लिमिटेड - देश की खनन कंपनी वेदांता लिमिटेड ने हाल ही में अक्षय ऊर्जा स्त्रोत को एक गीगावाट तक बढ़ाने का फैसला किया है इसको लेकर कंपनी ने अतिरिक्त 500 मेगावाट अक्षय ऊर्जा के लिए रुचि पत्र (एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट) आमंत्रित किए हैं।

CURRENT AFFAIRS ( 08.10.2022 )

08 October Current Affairs 


भारतीय वायु सेना दिवस हर वर्ष कब मनाया जाता है?

Ans. 8 अक्टूबर - वायुसेना की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को की गई थी इसीलिए हर वर्ष 8 अक्टूबर को वायुसेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वतंत्रता से पूर्व वायुसेना को रॉयल इंडियन एयर फोर्स (आरआईएएफ) कहा जाता था। जिसे बाद में हटाकर सिर्फ "इंडियन एयरफोर्स" कर दिया गया था।


वर्ष 2022 का नोबेल शांति पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया?

Ans. एलेस बियालियात्सकी - वर्ष 2022 का नोबेल शांति पुरस्कार एलेस बियालियात्सकी को देने की घोषणा की गई. यह पुरस्कार बेलारूस में मानवाधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय अधिवक्ता उन्हें प्रदान किया गया.


विश्व भर के घूमने योग्य 20 देशों की सूची में श्रीलंका कौनसे स्थान पर रहा है?

Ans. 17 वें - कोंडे नास्ट ट्रैवलर के रीडर्स च्वॉइस अवार्डस् 2022 की जारी लिस्ट के अनुसार विश्वभर के घूमने योग्य 20 देशों की सूची में श्रीलंका देश 17 वें स्थान पर रहा है।


विश्व की सबसे ऊंची 351 फीट शिव प्रतिमा राजस्थान के किस शहर में स्थित है जहाँ लोकार्पण महोत्सव आयोजित किया जायेगा?

Ans. नाथद्वारा - 29 अक्टूबर से 6 नवम्बर राजस्थान में राजसमंद जिले के नाथद्वारा में विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा 'विश्वास स्वरूपम' का लोकार्पण महोत्सव आयोजित किया जायेगा।


CURRENT AFFAIRS BY LOGIC PATHSHALA

CLICK HERE


देश में बिजली उत्पादन को डीकार्बनाइज करने के लिए एनटीपीसी लिमिटेड और किसने एक समझौता किया है?

Ans. जीई गैस पावर - जीई गैस पावर और देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादन इकाई एनटीपीसी लिमिटेड ने देश में बिजली उत्पादन को डीकार्बनाइज करने के लिए अत्याधुनिक बिजली तकनीक को अपनाने के अपने प्रयासों में एक समझौता किया है।


किसे नाम पर देश का पहला बहु-कला सांस्कृतिक केंद्र खोलने के लिए एक घोषणा की गई?

Ans. नीता अंबानी - ईशा अंबानी ने हाल ही में घोषणा की, मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का बहु-कला सांस्कृतिक केंद्र का नाम नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर होगा।


किस देश की सरकार ने निवेश प्रोत्साहन और भूमि विकास जैसी विभिन्न आर्थिक गतिविधियों में सहयोग के लिए हरियाणा सरकार के साथ हाल ही में में एक समझौता ज्ञापन को अंतिम रूप दिया है?

Ans. दुबई सरकार - हरियाणा सरकार के साथ हरियाणा में विदेशी निवेश को आकर्षित करने तथा औद्योगिक विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए दुबई सरकार ने निवेश प्रोत्साहन और भूमि विकास जैसी विभिन्न आर्थिक गतिविधियों में सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन को अंतिम रूप दिया है।


किस फार्मास्युटिकल को हाल ही में रीच प्रमाणीकरण हुआ है?

Ans. आईओएल केमिकल्स - सक्रिय फार्मास्युटिकल घटक (एपीआई) और विशेष रसायनों की निर्माता आईओएल केमिकल्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड (आईओएल) को यूरोपीय बाजार में इथाइल एसीटेट की आपूर्ति के लिए रसायनों का पंजीकरण, मूल्यांकन, प्राधिकरण और प्रतिबंध (रीच) प्रमाणीकरण हाल ही में प्राप्त हुआ है।

CURRENT AFFAIRS ( 12.10.2022 )

12 October Current Affairs


1. किस भारतीय ऑलराउंडर ने महिला एशिया कप 2022 सर्वश्रेष्ठ आईसीसी टी20 रैंकिंग हासिल की?
Ans. दीप्ति शर्मा - आईसीसी की ओर से हाल ही में जारी रैंकिंग के अनुसार दीप्ति ने टी20 महिला गेंदबाजों की रैंकिंग में 724 पॉइंट के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।

2. किस आयुर्वेदिक कंपनी ने अभिनेता अमिताभ बच्चन के 80वें जन्मदिन ‘देश का लाल – ईर बीर पत्ते’ लॉन्च किया है?
Ans. डाबर इंडिया लिमिटेड - बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के 80वें जन्मदिन पर आयुर्वेदिक कंपनी डाबर इंडिया लिमिटेड के आयुर्वेदिक ओरल केयर ब्राण्ड डाबर रैड पेस्ट ने विशेष म्युज़िकल वीडियो ‘देश का लाल - ईर बीर पत्ते’ लॉन्च किया है।

3. ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति एलेजांद्रो जियामाटेई ने किस नाम के उष्णकटिबंधीय तूफान से हुई क्षति के मद्देनजर इसे हाल ही में राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दिया है?
Ans. ‘जूलिया’ - उष्णकटिबंधीय तूफान ‘जूलिया’ से हुई क्षति के मद्देनजर ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति एलेजांद्रो जियामाटेई ने इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दिया है।

4. वर्ष 2025 तक इस्पा के मुताबिक भारतीय अर्थव्यवस्था के कितने अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है?
Ans. 13 अरब डॉलर - भारत में अंतरिक्ष एवं उपग्रह कंपनियों के शीर्ष उद्योग संघ इंडियन स्पेस एसोसिएशन (इस्पा) ने हाल ही में कहा की वर्ष 2025 तक भारतीय अर्थव्यवस्था के 13 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।


CURRENT AFFAIRS BY LOGIC PATHSHALA


5. किस देश महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में पहली बार जगह बनाई?
Ans. थाईलैंड - बंगलादेश और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच मुकाबला बारिश के कारण रद्द होने के बाद पहली बार थाईलैंड ने महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

6. हाल ही में जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश किसे नियुक्ति करने घोषणा की?
Ans. अली मोहम्मद माग्रे - केंद्र सरकार ने हाल ही में न्यायमूर्ति पी. बी वरले को कर्नाटक उच्च न्यायालय, न्यायमूर्ति पंकज मिथल को राजस्थान उच्च न्यायालय, और न्यायमूर्ति अली मोहम्मद माग्रे को जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्ति करने घोषणा की।

7. 36वें राष्‍ट्रीय खेलों में कौन योगासन में स्‍वर्ण जीतने वाली प्रथम भारतीय खिलाडी बनी हैं?
Ans. पूजा पटेल - 36वें राष्‍ट्रीय खेलों में योगासन में गुजरात की पूजा पटेल स्‍वर्ण जीतने वाली पहली खिलाडी बनी हैं।

8. हाल ही में गल्फ ऑयल लुब्रिकेंट्स ने किस भारतीय महिला क्रिकेट टीम खिलाड़ी को अपना ब्रांड एंबेसडर घोषित किया?
Ans. स्मृति मंधाना - भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना को गल्फ ऑयल लुब्रिकेंट्स ने अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया। यह पहला अवसर है जब कोई महिला क्रिकेट खिलाड़ी ब्रांड का प्रचार करेगी।

9. भारत का पहला (24×7) सौर ऊर्जा से चलने वाला गुजरात के किस गांव को घोषित किया गया?
Ans. मोढेरा गांव (Modhera Village) - भारत का पहला (24×7) सौर ऊर्जा से चलने वाला गांव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मोढेरा गांव (Modhera Village) को घोषित किया।

10. किस फुटबॉल खिलाड़ी ने क्लब फुटबॉल में 700 गोल दागकर प्रथम खलाड़ी बने?
Ans. क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) - फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो हाल ही में क्लब फुटबॉल में 700 गोल दागने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

CURRENT AFFAIRS ( 15.10.2022 )

15 October Current Affairs 


15 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

Ans. अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस - कृषि विकास, ग्रामीण विकास, खाद्य सुरक्षा और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन में महिलाओं के महत्व के प्रति व्यक्तियों को जागरूक करने के लिए प्रत्येक वर्ष 15 अक्टूबर को संपूर्ण विश्व में ‘अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस’ (International Day of Rural Woman) के रूप में मनाया जाता है.


 किसने हाल ही में राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ग्रहण की?

Ans. पंकज मिथल - जस्टिस पंकज मिथल को राज्य के राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई।


कश्मीर के हस्तशिल्प, हथकरघा निदेशालय ने किस संस्थान के के साथ एक समझौता किया?

Ans. राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) - देश के राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) के साथ इंडियन टेक्सटाइल्स एंड क्राफ्ट्स (आरटीसी) नामक परियोजना के तहत एक समझौता किया।


देश की पहली स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी जिसका हाल ही में सफल परीक्षण किया गया है का नाम क्या है?

Ans. आईएनएस अरिहंत - देश की पहली स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी का नाम आईएनएस अरिहंत है जिसे अगस्त 2016 में नौसेना के बेड़े में शामिल किया गया था।


श्रीलंका किस देश को कोविड-19 टीका दान करेगी?

Ans. म्यांमार - हाल ही में श्रीलंका के स्वास्थ्य मंत्री केहेलिया रामबुकवेला के अनुसार म्यांमार को श्रीलंका चार करोड़ अमेरिकी डॉलर मूल्य का कोविड-19 टीका दान करेगी।


CURRENT AFFAIRS BY LOGIC PATHSHALA

CLICK HERE



पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस गाड़ी का शुभारंभ किस शहर से किया जाएगा?

Ans. मैसूर - चेन्नई से कर्नाटक के मैसूर के बीच देश की पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस चलायी जाएगी।


हाल ही में वित्त मंत्री ‘क्वासी क्वार्टेंग’ ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की वे किस देश से सम्बंधित है?

Ans. ब्रिटेन - ब्रिटेन के वित्त मंत्री क्वासी क्वार्टेंग ने हाल ही में को अपने मंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा की।


भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकारण (ट्राई) रिपोर्ट के अनुसार किस कंपनी का औसत 4जी डाउनलोड रफ्तार सबसे अधिक होने पर पहले स्थान पर है.

Ans. रिलायंस जियो - रिलायंस जियो सितंबर में 4जी नेटवर्क पर औसतन 19.1 एमबीपीएस डाउनलोड रफ्तार के साथ भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकारण (ट्राई) की ताजा रिपोर्ट के अुनसार सबसे ऊपर रहा।


कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने 1190 मेगावाट की सौर विद्युत परियोजना विकसित करने के लिए हाल ही में किसके साथ समझौता किया?

Ans. राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड - 1190 मेगावाट की सौर विद्युत परियोजना विकसित करने के लिए स्वच्छ कोयला ऊर्जा की दिशा में कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (आरआरवीयूएनएल) के साथ समझौता किया।

CURRENT AFFAIRS ( 17.10.2022 )

17 October Current Affairs 


हर वर्ष 17 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

Ans. अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस - वर्ष साल 17 अक्टूबर को विकासशील देशों में गरीबी और गरीबी उन्मूलन की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व भर में अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस के रूप में मनाया जाता है।


अद्यतन वार्षिक रिपोर्ट- ग्लोबल हंगर इंडेक्स (जीएचआई), 2022 के अनुसार में भारत कौनसे स्थान पर पहुंच गया है?

Ans. 107वें - विश्व में भुखमरी के विषय पर अद्यतन वार्षिक रिपोर्ट-ग्लोबल हंगर इंडेक्स (जीएचआई), 2022 के अनुसार भारत एक वर्ष पहले के 101 स्थान से नीचे खिसक कर अब 107वें स्थान पर पहुंच गया है।


किस पूर्व भारतीय राष्ट्रपति को 2022 का प्रतिष्ठित अणुव्रत पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गयी है?

Ans. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम - वर्ष 2022 का प्रतिष्ठित अणुव्रत पुरस्कार पूर्व राष्ट्रपति एवं महान‌ वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को प्रदान करने की घोषणा की गयी है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘ब्रेन-ड्रेन’ (प्रतिभा पलायन) के सिद्धांत को किस नए शब्द में बदल दिया है?

Ans. 'ब्रेन-गेन' (प्रतिभा संरक्षण) - केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हाल ही में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनियाके बड़े मंचों पर संवाद के लिए हिंदी का उपयोग करके हिंदी भाषियों का उत्साहवर्धन करते हुए अब 'ब्रेन-ड्रेन' (प्रतिभा पलायन) के सिद्धांत को 'ब्रेन-गेन' (प्रतिभा संरक्षण) में बदल दिया है।


किस जगह हाल ही में स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता लाने के लिए निम्स ‘पिंक पॉवर रन’ का आयोजन किया गया?

Ans. जयपुर - निम्स यूनिवर्सिटी जयपुर की ओर से राजधानी जयपुर में हाल ही में पिंक पॉवर रन का आयोजन स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता लाने के लिए' किया गया।


कितने बैंकों के साथ सेना ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों को वेतन देने एवं बैंकिंग सुविधाएं के मझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?

Ans. 11 - जिन बैंकों के साथ अग्निपथ योजना के तहत समझौता किया गया है उनमें भारतीय स्‍टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, यस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, आईडीबीआई बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट और बंधन बैंक शामिल हैं।


किसे हाल ही में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया?

Ans. प्रोफेसर प्रकाश सोनवणे - प्रोफेसर प्रकाश सोनवणे को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया।


दक्षिण अफ्रीका में अश्वेत और गैर-नस्लीय क्रिकेट के के पूर्व रिकॉर्ड-कीपर का हाल ही में 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया?

Ans. कृष रेड्डी (Krish Reddy) - साल 1999 में क्रिकेट खिलाड़ी कृष रेड्डी (Krish Reddy) ने नेटाल में एक पुस्तक, द अदर साइड, एन एंथोलॉजी ऑफ़ ब्लैक क्रिकेट प्रकाशित की थी। कृष रेड्डी ने ब्लैक इन व्हाइट्स का सह-लेखन भी किया था, जो वर्ष 2002 में क्वाज़ुलु-नेटाल में रंग के क्रिकेटरों के संघर्ष पर प्रकाशित एक किताब थी।


भारतीय पुरुष राइफल टीम ने हाल ही में विश्व चैंपियनशिप में कितने मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता?

Ans. 10 मीटर - स्वर्ण पदक मैच में अर्जुन बबुता, किरण जाधव और रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल की तिकड़ी ने चीन को 16-10 से मात देकर स्वर्ण पदक हासिल किया। 

CURRENT AFFAIRS ( 18.10.2022 )

18 October Current Affairs 


देश में पहली बार एल्युमिनियम से निर्मित मालगाड़ी को हाल ही में कहाँ से कहा के लिए रवाना किया गया?
Ans. भुवनेश्वर स्टेशन से बिलासपुर - देश में पहली बार एल्युमिनियम से निर्मित मालगाड़ी को केंद्रीय रेल , संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में पूर्व तटीय रेलवे के भुवनेश्वर स्टेशन से को बिलासपुर के लिए रवाना किया।

एएफसी एशियाई कप 2023 की मेज़बानी कौनसा देश करेगा?
Ans. क़तर - एशियाई फुटबॉल संघ (एएफसी) ने हाल ही में घोषणा की, कि क़तर फुटबॉल एसोसियेशन (क्यूएफए) एएफसी एशियाई कप 2023 की मेज़बानी करेगा.

एफटी ईएमबीए 2022 की रैंकिंग में वैश्विक स्तर पर, केलॉग/HKUST Business School ने कौनसा स्थान हासिल किया?
Ans. 44वां - एफटी ईएमबीए 2022 की सूची में तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद स्थित इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस को शीर्ष 100 में भारत में पहला और विश्व में 44वां स्थान मिला है।

सेन डिएगो ओपन टेनिस का खिताब किस टेनिस खिलाड़ी ने जीता?
Ans. इगा स्वियातेक - सैन डिएगो ओपन फाइनल में पोलैंड की टॉप सीड इगा स्वियातेक ने डॉना वैनिक को हराकर साल का आठवां खिताब जीत लिया है।

किस भारतीय क्रन्तिकारी एवं शहीद वीरांगना को 160 से अधिक वर्ष के बाद ग्वालियर के राजमहल में प्रतिष्ठा मिली?
Ans. रानी लक्ष्मीबाई - भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम की झाँसी की वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई को सिंधिया राजवंश के राजमहल में एक महान योद्धा के रूप में प्रतिष्ठा दी गई.

भारत मछली उत्पादन के मामले में विश्व में किस स्थान पर है?
Ans. तीसरे - केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री डॉ एल मुरुगन ने हाल ही में कहा है कि मछली उत्पादन के मामले में विश्व में भारत, चीन के बाद तीसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक और दूसरा सबसे बड़ा जलीय कृषि देश है।

किस देश में गर्भवती महिलाओं पर पुनर्विवाह का प्रतिबंध हटाया जाएगा?
Ans. जापान - जापान की कैबिनेट ने एक तलाकशुदा गर्भवती महिलाओं के शादी करने पर प्रतिबंध कानून को खत्म करने की मंजूरी दी है.

किस संगठन ने हाल ही में अभ्यास ‘स्टीडफास्ट नून’ की घोषणा की?
Ans. नाटो - उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) ने हाल ही में 'स्टीडफास्ट नून' नाम का अभ्यास शुरू किया जोकि 30 अक्टूबर तक चलेगा.

CURRENT AFFAIRS BY LOGIC PATHSHALA - CLICK HERE


सामाजिक-आर्थिक और राजनीतिक न्याय में किस राज्य को सर्वश्रेष्ठ राज्य घोषित किया गया है?
Ans. हरियाणा - हरियाणा राज्य सामाजिक-आर्थिक और राजनीतिक न्याय में देश में सर्वश्रेष्ठ राज्य घोषित हुआ। सार्वजनिक मामलों के सूचकांक-2022 (पीएआइ) में हरियाणा देश के बड़े राज्यों की श्रेणी में शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ।

दक्षिण कोरिया में आयोजित अवार्ड समारोह में ‘वर्ल्ड ग्रीन सिटी’ का पुरस्कार किस राज्य को मिला?
Ans. हैदराबाद - हैदराबाद ने ‘वर्ल्ड ग्रीन सिटी अवार्ड 2022’ और ‘लिविंग ग्रीन फॉर इकोनॉमिक रिकवरी एंड इनक्लूसिव ग्रोथ’ श्रेणी 'वर्ल्ड ग्रीन सिटी अवार्ड' जीता है.

CURRENT AFFAIRS ( 19.10.2022 )

19 October Current Affairs 


भारत के किस शहर में ओमिक्रोन (Omicron) के सब-वेरिएंट यानी BQ.1 का पहला केस मिला है?
Ans. पुणे - देश में पहला ओमिक्रोन (Omicron) के सब-वेरिएंट यानी BQ.1 का केस महाराष्ट्र के पुणे में मिला है. BQ.1 ओमिक्रोन के BA.5 का वंशज है.

किसे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के 36वें अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया?
Ans. रोजर बिन्नी - भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर रोजर बिन्नी को आधिकारिक रूप से 36वें अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया।

विश्व के सबसे बड़े दाग रहित हीरा की कम से कम कितने पाउंड में नीलामी हुई?
Ans. 1.3 करोड़ पाउंड - दुबई में प्रदर्शित किया गया, ब्रिटिश अखबार द सन की रिपोर्ट के मुताबिक नाशपाती के आकार की गोल्डन कैनरी इस हीरे का 300 कैरेट से अधिक है।

प्रधानमंत्री ‘मन की बात’ में ‘वाटर वॉरियर’ के रूप में नवाजे गये किसका हाल ही में 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया?
Ans. कलमाने कामेगौड़ा - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘मन की बात’ एपिसोड के समय ‘वाटर वॉरियर’ के रूप में नवाजे गये 'कलमाने कामेगौड़ा' का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

CURRENT AFFAIRS BY LOGIC PATHSHALA - CLICK HERE

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हाल ही में डी.वाई. चंद्रचूड़ को 50वां मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है इनके कार्यकाल का समय कितना होगा?
Ans. दो साल - उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ एवं न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी.वाई. चंद्रचूड़ को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 50वां मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है। इनका कार्यकाल 2 वर्ष का होगा.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत और किस देश के साथ रक्षा वार्ता और डेफएक्सपो 2022 के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठक की?
Ans. अफ्रीका - भारत-अफ्रीका रक्षा वार्ता और डेफएक्सपो 2022 में भाग ले रहे अफ्रीका के अपने समकक्षों के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में द्विपक्षीय बैठक की।

बोइंग इंडिया ने कच्चे माल तैयार करने के लिए किसके साथ आकलन और सहयोग करने की घोषणा की?
Ans. मिश्र धातु निगम लिमिटेड (मिधानी) - भारत में मानक एयरोस्पेस के कलपुर्जों के लिए कच्चे माल तैयार करने के लिए बोइंग इंडिया ने मिश्र धातु निगम लिमिटेड (मिधानी) के साथ आकलन और सहयोग करने की घोषणा की।

वर्ष 2022 में किस माह को पंजाबी मातृभाषा को समर्पित ‘पंजाबी माह’ के तौर पर मनाने का फ़ैसला किया गया है?
Ans. नवंबर माह - पंजाबी मातृभाषा को समर्पित नवंबर माह को ‘पंजाबी माह’ के तौर पर मनाने का फ़ैसला हाल ही में किया गया है ।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के कार्यान्वयन के लिए किसके साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए है?
Ans. नेशनल एक्रिडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स (एनएबीएच) - यह हस्ताक्षर क्षमता निर्माण, प्रसार के क्षेत्रों में सहयोग करने के लिए किए गए हैं।

एचसीएल अंतरराष्ट्रीय ब्रिज चैंपियनशिप 2022 का खिताब किस टीम ने जीता?
Ans. धामपुर शुगर - इस प्रतियोगिता में फॉर्मिडेबल्स को हराकर धामपुर शुगर ने 40 लाख की पुरस्कार राशि वाला टीम ऑफ फोर गोल्ड खिताब हासिल किया। एवं उपविजेता के रूप में फॉर्मिडेबल्स को 24 लाख रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया।

CURRENT AFFAIRS ( 21.10.2022 )

21 October Current Affairs 


देश के सभी पुलिस बलों द्वारा “पुलिस स्मृति दिवस” हर वर्ष कब मनाया जाता है?
Ans. 21 अक्टूबर - वर्ष 1959 आज ही के दिन चीन के साथ देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए भारतीय वीरो ने जान गंवाने वाले दस बल के वीर जवानों के बलिदान की याद में पुलिस स्मृति दिवस” के रूप में मनाया जाता है।

कौनसी योजना विश्व की सबसे बड़ी योजना बन गयी है जिसके तहत 1.23 करोड़ घरों को पहले ही स्वीकृत किया जा चुका है?
Ans. प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (पीएमएवाई-यू) - प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (पीएमएवाई-यू) तहत लगभग 1.23 करोड़ घरों को पहले ही स्वीकृत किया जा चुकी है और यह विश्व की सबसे बड़ी आवास योजना के रूप में उभरी है.

ब्रिटेन गृहमंत्री सुएला ब्रेवरमैन हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया वे कितने दिन तक इस पद पर रही?
Ans. 43 दिन - सुएला ब्रेवरमैन को ब्रिटेन की प्रधानमंत्री ने ब्रिटेन का गृह मंत्री के रूप में नियुक्त किया था. सुएला ब्रेवरमैन हिंदू तमिल मां उमा और गोवा मूल के पिता क्रिस्टी फर्नांडिस की बेटी हैं.

बेंगलुरु में राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ‘शैली सिंह’ ने किस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है?
Ans. लंबी कूद - एथलीट एवं अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड होल्डर शैली सिंह जोकि उत्तर प्रदेश की वीरांगना नगरी झांसी की बेटी है ने हाल ही में बेंगलुरु में राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लंबी कूद प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 की मेज़बानी किस राज्य में आयोजित को जाएगी?
Ans. मध्य प्रदेश - केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हाल ही में घोषणा करते हुए कहा की मध्य प्रदेश राज्य को खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 की मेज़बानी दी गई है।

CURRENT AFFAIRS BY LOGIC PATHSHALA

किस देश की प्रधानमंत्री पीएम लिज ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की?
Ans. ब्रिटेन - पीएम लिज ट्रस ने हाल ही में ब्रिटेन प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. वे सिर्फ 45 दिन तक ही कार्यरत रही है.

जलवायु परिवर्तन के प्रभावों का मुकाबला करने के लिए हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवड़िया से किस मिशन की शुरुआत की है?
Ans. मिशन लाइफ - केवड़िया से हाल ही में मिशन लाइफ (लाइफस्टाइल फॉर एन्वायर्नमेंट) की शुरुआत की गई इसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के प्रभावों का मुकाबला करने के लिए पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्रेरित करना है.

हाल ही में आस्ट्रेलिया के खिलाड़ी ‘लियाम हैम्पसन’ का निधन हो गया वे किस खेल से सम्बंधित थे?
Ans. रग्बी - स्पेन की यात्रा पर लापता हुए होने के बाद आस्ट्रेलिया के रग्बी लीग खिलाड़ी लियाम हैम्पसन एक नाइट क्लब में मृत पाए गए हैं।

CURRENT AFFAIRS ( OCTOBER - 2022 )

CLICK TO DOWNLOAD THE CURRENT AFFAIRS FOR THE MONTH OF OCTOBER - 2022



01.10.2022 - CLICK HERE

02.10.2022 - CLICK HERE

03.10.2022 - CLICK HERE

04.10.2022 - CLICK HERE

05.10.2022 - CLICK HERE

06.10.2022 - CLICK HERE

07.10.2022 - CLICK HERE

08.10.2022 - CLICK HERE

09.10.2022 - CLICK HERE

10.10.2022 - CLICK HERE

11.10.2022 - CLICK HERE

12.10.2022 - CLICK HERE

13.10.2022 - CLICK HERE

14.10.2022 - CLICK HERE

15.10.2022 - CLICK HERE

16.10.2022 - CLICK HERE

17.10.2022 - CLICK HERE

18.10.2022 - CLICK HERE

19.10.2022 - CLICK HERE

20.10.2022 - CLICK HERE

21.10.2022 - CLICK HERE

22.10.2022 - CLICK HERE

23.10.2022 - CLICK HERE

24.10.2022 - CLICK HERE

25.10.2022 - CLICK HERE

26.10.2022 - CLICK HERE

27.10.2022 - CLICK HERE

28.10.2022 - CLICK HERE

29.10.2022 - CLICK HERE

30.10.2022 - CLICK HERE

31.10.2022 - CLICK HERE

Thursday, December 1, 2022

CURRENT AFFAIRS ( 31.10.2022 )

31 October Current Affairs 



हर वर्ष 31 अक्टूबर किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

Ans. राष्ट्रीय एकता दिवस- प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को भारत में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस भारत के लौह पुरुष और पहले उप प्रधानमंत्री एवं पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती की याद में मनाया जाता है. इस दिवस की शुरुआत वर्ष 2014 में भारत सरकार द्वारा की गई थी.


किस देश के राष्ट्रपति ने देश में बनी पहली घरेलू कार को पेश किया?

Ans. तुर्की - रेसेप तईप एर्दोगन जोकि तुर्की देश के राष्ट्रपति है ने देश के पहले कार निर्माण संयंत्र का हाल ही में उद्घाटन किया व देश में बनी पहली घरेलू कार को पेश किया।


अपने तीसरे संस्करण के लिये बजाज आलियांज़ पुणे हाफ मैराथन ने कितने रूपये की पुरस्कार राशि की घोषणा की है?

Ans. 28 लाख रुपये - अपने तीसरे संस्करण के लिये बजाज आलियांज़ पुणे हाफ मैराथन ने कुल 28 लाख रुपये की पुरस्कार राशि की घोषणा की है।


किन दो देशो की एयरफोर्स के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास गरुड़ (Garud VII) शुरू किया गया है?

Ans. भारत और फ्रांस - भारत और फ्रांस दोनों देशो की की एयरफोर्स के संयुक्त युद्धाभ्यास गरुड़ (Garud VII) को सूर्यनगरी जोधपुर राजस्थान में शुरू किया गया है। एयरफोर्स के बीच गरुड़ VII युद्धाभ्यास 12 नवम्बर तक चलेगा।


भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने किस टीम को हराकर तीसरी बार सुल्तान जोहोर कप चैंपियन पर विजय हासिल की है?

Ans. ऑस्ट्रेलिया - भारतीय टीम ने तीसरी बार सुल्तान जोहोर कप चैंपियन पर ऑस्ट्रेलिया को हराकर विजय हासिल की. भारत ने इससे पूर्व एज-ग्रुप के इस टूर्नामेंट में दो बार (वर्ष 2013 और वर्ष 2014) में खिताब जीता था.


किस संघ ने वर्ष 2035 से पेट्रोल-डीजल की नै कारों पर रोक के लिए समझौता किया?

Ans. यूरोपीय संघ - वर्ष 2035 से यूरोपीय संघ के सांसदों ने नई पेट्रोल और डीजल कारों की बिक्री पर प्रभावी रूप से प्रतिबंध लगाने के लिए हाल ही में एक समझौता किया है, जिसका मकसद इलेक्ट्रिक वाहनों के विकास को तेज करना और जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करना है।


राजस्थान के किस जिले में विश्व की सबसे ऊंची भगवान शिव की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा?

Ans. राजसमंद - भगवान शिव की सबसे ऊंची प्रतिमा जिसका अनावरण राजस्थान के राजसमंद जिले में किया जाएगा। विश्व की सबसे ऊँची इस प्रतिमा को ‘विश्व स्वरूपम’ नाम दिया गया है। राजसमंद जिले के नाथद्वारा शहर में स्थापित भगवान शिव की इस प्रतिमा की उंचाई 369 फुट है जिसका गुजरात के आध्यात्मिक गुरु और धर्म प्रचारक मोरारी बापू अनावरण करेंगे।


किस राज्य के पर्यटन विभाग ने हाल ही में ‘महिला-अनुकूल पर्यटन’ परियोजना शुरू की है?

Ans. केरल - महिलाओं के लिए सुरक्षित और स्वच्छ स्थलों को सुनिश्चित करने के लिए केरल राज्य पर्यटन विभाग ने ‘महिला-अनुकूल पर्यटन’ परियोजना शुरू की है। 

COGNITIVISM

                 



WITH THE LINK , YOU CAN DOWNLOAD THE CONTENT FOR THE CONCEPT OF COGNITIVISM


COGNITIVISM PDF - CLICK HERE

INSIGHT THEORY

CLICK HERE


SIGN LEARNING THEORY

CLICK HERE


FIELD THEORY

CLICK HERE

STUDY MATERIAL / QUESTION BANK ( CLASS XII - HINDI )

 CLASS - XII


STUDY MATERIAL

HINDI






THIS STUDY MATERIAL IS PREPARED BY ERNAKULAM REGION OF KENDRIYA VIDYALAYA SANGATHAN.
                     CLICK HERE




THIS STUDY MATERIAL IS PREPARED BY RAIPUR REGION OF KENDRIYA VIDYALAYA SANGATHAN.
                     CLICK HERE



THIS STUDY MATERIAL IS PREPARED BY AHMEDABAD REGION OF KENDRIYA VIDYALAYA SANGATHAN.
                     CLICK HERE




THIS STUDY MATERIAL IS PREPARED BY ZIET - CHANDIGARH  OF KENDRIYA VIDYALAYA SANGATHAN.



THIS STUDY MATERIAL IS PREPARED BY CHENNAI REGION  OF KENDRIYA VIDYALAYA SANGATHAN.




QUESTION BANK ( 2021 - 22 )




TO JOIN WHATS APP GROUP FOR ECONTENT AND DIGITAL LEARNING


STUDY MATERIAL / QUESTION BANK ( CLASS XII - GEOGRAPHY )

 CLASS - XII


STUDY MATERIAL

GEOGRAPHY



OBJECTIVE TYPE QUESTION BANK BY ZIET BHUBANESWAR

CLICK HERE




THIS STUDY MATERIAL IS PREPARED BY ERNAKULAM REGION OF KENDRIYA VIDYALAYA SANGATHAN.
                     CLICK HERE






THIS STUDY MATERIAL IS PREPARED BY RAIPUR REGION OF KENDRIYA VIDYALAYA SANGATHAN.





TO JOIN WHATS APP GROUP FOR ECONTENT AND DIGITAL LEARNING

Wednesday, November 30, 2022

BEHAVIOURISM



WITH THE LINK , YOU CAN DOWNLOAD ALL THE CONTENT RELATED TO THE CONCEPT OF BEHAVIOURISM

BEHAVIOURISM - PPT





TRIAL AND ERROR THEORY

CLICK HERE


CLASSICAL CONDITIONING THEORY

CLICK HERE


OPERANT CONDITIONING THEORY 

CLICK HERE



 REINFORCEMENT THEORY

CLICK HERE





TO JOIN WHATS APP GROUP FOR ECONTENT AND DIGITAL LEARNING


CURRENT AFFAIRS ( 01.12.2022 )

01 December 2022 Current Affairs 


Q.1 भारतीय राष्ट्रीय व्यापार संघ कांग्रेस के नए अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है ?

 • लक्ष्मी वेंकटेश

Explain :

 • भारतीय राष्ट्रीय व्यापार संघ कांग्रेस (INTUC) की कर्नाटक शाखा ने लक्ष्मी वेंकटेश को अपना अध्यक्ष नियुक्त किया है।

 • क्योंकि, निवर्तमान अध्यक्ष एस.एस. प्रकाशम का निधन हो गया।


Q.2 किस राज्य में 3 से 6 दिसंबर 2022 तक अंतर्राष्ट्रीय लुसोफोन महोत्सव आयोजित किया जायेगा ?

 • गोवा

Explain :

 • गोवा में 3 से 6 दिसंबर 2022 तक अंतर्राष्ट्रीय लुसोफ़ोन महोत्सव आयोजित किया जायेगा।

 • विदेश मंत्रालय भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद और गोवा सरकार के साथ मिलकर महोत्सव का आयोजन कर रहा है।


Q.3 जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने निम्नलिखित में से किस विश्वविद्यालय में ई-गवर्नेंस पर 25वें राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित किया ?

 • श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय

Explain :

 • जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 27 नवंबर 2022 को श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय में ई-गवर्नेंस पर 25वें राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित किया।


Q.4 अंतर्राष्ट्रीय जगुआर दिवस कब मनाया जाता है ?

 • 29 नवंबर

Explain :

 • अंतर्राष्ट्रीय जगुआर दिवस प्रतिवर्ष 29 नवंबर को मनाया जाता है।

 • मार्च 2018 में जगुआर 2030 फोरम के लिए संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में 14 रेंज देशों के प्रतिनिधि न्यूयॉर्क में एकत्रित हुए।


Q.5 iNCOVACC, दुनिया की पहली इंट्रानेजल वैक्सीन को भारत के ड्रग्स कंट्रोलर जनरल से कोविड बूस्टर खुराक के लिए मंजूरी मिल गई है। भारत बायोटेक द्वारा निम्न में से किसके साथ साझेदारी में टीका विकसित किया गया था ?

 • वाशिंगटन विश्वविद्यालय

Explain :

 • दुनिया की पहली इंट्रानेजल वैक्सीन, भारत बायोटेक के iNCOVACC को ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) से कोविड बूस्टर डोज के लिए मंजूरी मिल गई है।


Q.6 मार्च 2024 तक टाटा के स्वामित्व वाली एयर इंडिया में किस एयरलाइन का विलय किया जाएगा ?

 • विस्तारा

Explain :

 • मार्च 2024 तक विस्तारा एयरलाइंस का टाटा के स्वामित्व वाली एयर इंडिया में विलय हो जाएगा।

 • सिंगापुर एयरलाइंस और टाटा संस मार्च 2024 तक एयर इंडिया और विस्तारा का विलय करने पर सहमत हो गए हैं, जो विनियामक अनुमोदन के अधीन है।


CURRENT AFFAIRS BY LOGIC PATHSHALA - CLICK HERE


Q.7 हाल ही में खबरों में रहा ‘साइजवेल’ शब्द किससे संबंधित है ?

 • परमाणु ऊर्जा संयंत्र

Explain :

 • ब्रिटेन ने अपने नए साइजवेल C पावर स्टेशन के निर्माण से चीन जनरल न्यूक्लियर को बाहर कर दिया, जिससे दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के साथ विवादास्पद आर्थिक संबंधों में और कटौती हुई।


Q.8 कार्बन कैप्चर यूटिलाइजेशन एंड स्टोरेज (CCUS) शब्द समाचारों में रहा है, निम्न में से किससे संबंधित है ?

 • ईंधन प्रौद्योगिकी

Explain :

 • नीति आयोग ने औद्योगिक उत्सर्जन को डीकार्बोनाइज करने का प्रस्ताव दिया है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कार्बन कैप्चर यूटिलाइजेशन एंड स्टोरेज की देश के लिए महत्वपूर्ण भूमिका है 

Tuesday, November 29, 2022

CURRENT AFFAIRS ( 29.11.2022 )

 29 November 2022 Current Affairs 


Q.1 भारतीय ओलंपिक संघ या भारतीय ओलंपिक समिति की स्थापना किस वर्ष हुई थी ?

Ans. 1927

Explain :

 • भारतीय ओलंपिक संघ या भारतीय ओलंपिक समिति ओलंपिक खेलों, एशियाई खेलों और अन्य अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक मीट में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए एथलीटों का चयन करने के लिए जिम्मेदार निकाय है।

स्थापित: 1927

मुख्यालय: नई दिल्ली

अध्यक्ष: पी टी उषा

महासचिव: राजीव मेहता

संस्थापक: हैरी बक, आर्थर नोहरेन


Q.2 स्पेन के ला नूसिया में युवा पुरुष और महिला विश्व चैंपियनशिप में भारत ने कितने पदक जीते ?

Ans. 11

Explain :

 • मुक्केबाजी में, एशियाई चैंपियन रवीना ने अपने अंतिम बाउट में स्वर्ण पदक जीता क्योंकि भारत ने स्पेन के ला नुसिया में 11 पदकों के साथ युवा पुरुष और महिला विश्व चैंपियनशिप समाप्त की।


Q.3 एंटरप्रेन्योरियल विजन श्रेणी में चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवार्ड से किसे सम्मानित किया गया है ?

Ans. पूर्णिमा देवी बर्मन

Explain :

 • भारतीय वन्यजीव जीवविज्ञानी डॉ पूर्णिमा देवी बर्मन को एंटरप्रेन्योरियल विजन श्रेणी में चैंपियंस ऑफ द अर्थ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

 • यह संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान है।


Q.4 भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की पहली महिला अध्यक्ष के लिए किसे नामित किया गया है ?

Ans. पीटी उषा

Explain :

 • पीटी उषा भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की पहली महिला अध्यक्ष बनने वाली हैं।

 • वह कई एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता हैं और 1984 के ओलंपिक 400 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल में चौथे स्थान पर रहीं।


Q.5 53वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) के समापन समारोह में इंडियन फिल्म पर्सनालिटी ऑफ द ईयर 2022 का पुरस्कार किसे दिया गया ?

Ans. चिरंजीवी

Explain :

 • भारत का 53वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 28 नवंबर 2022 को गोवा में संपन्न हुआ।

 • समापन समारोह पणजी के पास डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित किया गया था।


Q.6 सशस्त्र सेना झंडा दिवस कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व कॉन्क्लेव का चौथा संस्करण किस शहर में आयोजित किया जा रहा है ?

Ans. नई दिल्ली 

Explain :

 • 29 नवंबर 2022 को नई दिल्ली में सशस्त्र सेना झंडा दिवस कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी कॉन्क्लेव के चौथे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है।

 • इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि होंगे।


Q.7 किस देश द्वारा ओरियन अंतरिक्ष यान लांच किया गया है ?

Ans. अमेरिका


Q.8 केंद्रीय पशुपालन, मत्स्य पालन और डेयरी राज्य मंत्री का नाम बताइए, जिन्होंने हाल ही में बाल्यान को राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया है?

Ans.डॉ. संजीव कुमार

Explain :

   • केंद्रीय पशुपालन, मत्स्य पालन और डेयरी राज्य मंत्री डॉ. संजीव कुमार ने हाल ही में भारत में दूध उत्पादन में अनुकरणीय योगदान के लिए कृत्रिम गर्भाधान में शामिल किसानों, सहकारी समितियों और तकनीशियनों को राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया है


Q.9 किस राज्य में ऑस्ट्रेलिया और भारत की सेनाओं के बीच “Austra Hind -22” अभ्यास का आयोजन किया गया है?

Ans. राजस्थान

Explain :

   • हाल ही में राजस्थान में ऑस्ट्रेलिया और भारत की सेनाओं के बीच "Austra Hind -22" संयुक्त सैन्य अभ्यास का आयोजन किया गया है. इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों सेनाओं के संबंधों को सकारात्मक रूप देना और एक साथ काम करने की क्षमता को बढ़ावा देना है

CURRENT AFFAIRS ( 28.11.2022 )

 28 November Current Affairs 


Q. हाल ही में किसे अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है?

a) टी. जी. सीताराम 

b) जगदीश कुमार 

c) सुनिल कुमार शर्मा  

d) संजय वर्मा

Ans :- टी. जी. सीताराम


Explanation:-

  IIT गुवाहाटी के निदेशक टी. जी. सीताराम को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

  टी. जी. सीताराम, जगदीश कुमार (जो अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् के अध्यक्ष का अंतरिम प्रभार संभाल रहे थे) से पदभार ग्रहण करेंगे।

  IIT गुवाहाटी के निदेशक के रूप में शामिल होने से पहले, वह भारतीय विज्ञान संस्थान, बैंगलोर में सिविल इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर थे।


Q. निम्नलिखित में से कौन सा भारतीय शहर CDP की जलवायु कार्रवाई सूची में शीर्ष पर पहुंचने वाला दक्षिण एशिया का पहला शहर बन गया?

a) जयपुर

b) नई दिल्ली 

c) मुंबई 

d) हैदराबाद 

Ans :- मुंबई


Explanation:-

  मुंबई CDP द्वारा प्रकाशित 5वीं वार्षिक शहरों की रिपोर्ट में ए-सूची में शामिल होने वाला पहला भारतीय शहर बन गया है।

  संगठन का कहना है कि मुंबई चुनौतीपूर्ण वैश्विक आर्थिक स्थिति के बावजूद यह स्थान हासिल करने में सफल रहा।CDP द्वारा 2022 में दुनिया भर के कुल 122 शहरों को पर्यावरणीय कार्रवाई और पारदर्शिता में अग्रणी के रूप में नामित किया गया है।


Q. हाल ही में ”नाउ यू ब्रीद : ओवरकमिंग टॉक्सिक रिलेशनशिप्स एंड एब्यूज” पुस्तक के लेखक कौन हैं? 

a) राखी कपूर  

b) राखी सावंत 

c) एकता कपूर 

d) ट्वीकल खन्ना

Ans :- राखी कपूर 


Explanation:-

  बेस्ट-सेलिंग लेखिका राखी कपूर ने अपनी नवीनतम पुस्तक ”नाउ यू ब्रीद : ओवरकमिंग टॉक्सिक रिलेशनशिप्स एंड एब्यूज” का विमोचन किया।

  पुस्तक रेड फ्लैग्स की पहचान करने, जहरीले रिश्तों से निपटने, उनको छोड़ने या ठीक करने के लिए एक रोडमैप प्रदान करती है।

  राखी कपूर ने ‘इनफर्टिलिटी, इमपेशेंस, एंड इनट्यूशन : अ फिजिकल एंड मेंटल गाइड फॉर एस्पायरिंग पेरेंट्स‘ भी लिखी।

  राखी कपूर एक प्रसिद्ध फिजियोथेरेपिस्ट और लेखिका हैं।


Q. अहोम जनरल लचित बोरफुकन का जन्मदिन किस दिन को लचित दिवस के रूप में मनाया जाता है?

a) 23 नवंबर

b) 24 नवंबर 

c) 25 नवंबर 

d) 26 नवंबर

Ans :- 24 नवंबर 


Explanation:-

  हर साल 24 नवंबर को अहोम जनरल लचित बोरफुकन के जन्मदिन के रूप में लचित दिवस मनाया जाता है।

  यह दिन सरायघाट की लड़ाई में असमिया सेना की जीत के सम्मान में मनाया जाता है।

  2022 में, भारत लचित बोरफुकन की 400वीं जयंती मना रहा है।

  बोरफुकन अहोम साम्राज्य का एक सेनापति था और 1671 की सरायघाट की लड़ाई में, उसने मुगल सेना द्वारा असम पर कब्जा करने के प्रयास को विफल कर दिया था।


Q. महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिए किस दिन को अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है?

a) 23 नवंबर

b) 24 नवंबर 

c) 25 नवंबर 

d) 26 नवंबर 

Ans :- 25 नवंबर


Explanation:-

  हर साल 25 नवंबर को महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।

  इस दिन की स्थापना 1993 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गई थी।

  महिलाओं के खिलाफ हिंसा को लिंग आधारित हिंसा के किसी भी कृत्य के रूप में परिभाषित किया गया है जो महिलाओं को शारीरिक, यौन या मनोवैज्ञानिक नुकसान पहुंचाता हैं

वर्ष 2022 के लिए थीम : ”यूनाइट एक्टिविज्म टू एंड वायलेंस अगेंस्ट वीमेन एंड गर्ल्स”।


Q. वित्त वर्ष 2022-23 की पहली छमाही में कौन सा देश भारत का सबसे बड़ा उर्वरक आपूर्तिकर्ता बन गया?

a) जर्मनी

b) जापान 

c) इटली 

d) रूस 

Ans :- रूस


Explanation:-

  वित्त वर्ष 2022-23 की पहली छमाही में रूस पहली बार भारत का सबसे बड़ा उर्वरक आपूर्तिकर्ता बन गया।

  1 अप्रैल से शुरू होने वाले वर्ष के पहले छह महीनों में रूस से भारत का उर्वरक आयात 371% बढ़कर रिकॉर्ड 2.15 मिलियन टन हो गया।

  पिछले पूरे वित्त वर्ष में भारत ने रूस से 12.6 लाख टन का आयात किया।

  रूस दुनिया के यूरिया निर्यात का लगभग 14% हिस्सा है।

ROLE OF SCHOOL IN ACHIEVING AIMS OF EDUCATION

WITH THE LINK , YOU CAN DOWNLOAD THE CONTENT FOR THIS TOPIC

AIMS OF EDUCATION ( I ) - CLICK HERE

AIMS OF EDUCATION ( II ) - CLICK HERE

ROLE OF SCHOOL - CLICK HERE

Total Visitors